देश - विदेश

मुकेरियां मे सफाई कर्मचारियों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ उठीं आवाज़ 

 

मुकेरियां मे सफाई कर्मचारियों का जोरदार धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ उठीं आवाज़

नगर कौंसिल मुकेरियां के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया है प्रदर्शन दौरान कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाएं तथा शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई भर्तियां होनी चाहिए

कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार के बावजूद सफाई कर्मचारियों की भारी कमी महसूस की जा रही है कम कर्मचारियों के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिससे स्वच्छता अभियान पर भी असर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि यदि रहते सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आने वाले दिनों मे संघर्ष और तेज़ किया जाएगा

धरने में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों दिन-रात मेहनत करके शहर को स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है

धरने-प्रदर्शन के दौरान प्रधान गुलशन कुमार,उप प्रधान रमेश कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मोनू भटी, बलजिंदर कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार और विनय कुमार समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button